| व्यक्तिगत परिचय | ||
|---|---|---|
| पूरा नाम | : | डाॅ0 शिवानन्द नौटियाल |
| पिता का नाम | : | स्व0 श्री चित्रमणि नौटियाल |
| जन्म तिथि | : | 26 जून, 1935 |
| निधन | : | 2 अप्रैल, 2004 |
| परिवार | : |
पत्नी श्रीमती बागेश्वरी नौटियाल पुत्र कमल, दिव्य एवं विवेक (3 पुत्र) पुत्री - शैलजा, अनु (2 पुत्री) पौत्र - सिद्धान्त, यश, आधार, पारूल पौत्री - शाम्भवी |
| स्थायी पता | : | ग्राम-कोठला, पोस्ट-सैंजी (चिपलघाट), जिला-पौड़ी गढ़वाल, उत्तरांचल (उत्तराखण्ड) |
| पत्राचार का पता | : | 8, तिलक मार्ग, पीरपुर हाउस, डालीबाग, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) दूरभाष: 2207655 |
| शैक्षिक योग्यता | : | एम0ए0 (हिन्दी), एम0ए0 (समाजशास्त्र), साहित्यरत्न, साहित्यालंकार, पी-एच0डी0 (हिन्दी) |
| अभिरूचियाँ | : | समाजसेवा, पर्यटन, लेखन, लोककला एवं संस्कृति सम्बन्धी क्रियाकलापों में रूचि। |
| शासकीय सेवा | : | • अरूणाचल प्रदेश (नेफा) में शोध अधिकारी भारत सरकार (वर्ष 1959 से 1961 तक) • दिल्ली प्रशासन शिक्षा विभाग में हिन्दी प्रवक्ता। |
| सम्पादन | : | नई दिल्ली से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका ’’शैलोदय’’ का सम्पादन (वर्ष 1967 से 1974 तक) (उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक, साहित्यिक विषयों की पत्रिका) |
| विधायक के रूप में सेवा | : | वर्ष 1969 से 1991 तक (निरन्तर 22 वर्षो तक) सदस्य विधान सभा उ0प्र0 के रूप में पौड़ी एवं कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व। |
| केबिनेट मंत्री उ0प्र0 के रूप में सेवा | : | वर्ष 1977 से 1980 के मध्य उ0प्र0 सरकार में उच्च शिक्षा एवं पर्वतीय विकास कैबिनेट मंत्री पद पर। |
| सभापति/सदस्य | : | उ0प्र0 विधानसभा में सभापति आश्वासन समिति के अतिरिक्त विधानसभा की लोक लेखा समिति, शिक्षा समिति, प्राक्कलन समिति, पर्वतीय विकास आदि 20 से अधिक समितियों में समय-समय पर सदस्य तथा अध्यक्ष। |
| उपाध्यक्ष हिन्दी संस्थान उ0प्र0के रूप में सेवा | : | उ0प्र0 हिन्दी संस्थान के उपाध्यक्ष पर पर रहकर कार्यकलापों का क्रियान्वयन एवं कार्य निरीक्षण, परीक्षण, पुस्तक चयन एवं प्रकाशन (1977-80) |
| उपाध्यक्ष उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी के रूप में सेवा | : | संगीत नाटक अकादमी उ0प्र0 में उपाध्यक्ष पद का निर्वाहन किया तथा अकादमी में नाट्य, गढ़वाल एवं कुमाऊँ के गीत, संगीत एवं लोक संस्कृति कार्यो का प्रभार। संगीत नाटक अकादमी द्वारा प्रकाशित ’चन्दन चैक’ पत्रिका में लेखन एवं सम्पादन सहयोग (1996-1999) |
| सदस्य | : |
• उ0प्र0 परिसीमन कमेटी सदस्य (सह-सदस्य) (1972-1974) सदस्य, कार्यकारिणी, हिन्दुस्तानी अकादमी, इलाहाबाद। • सदस्य - एक्ज्यूक्यूटिव कमेटी रेडक्रास सोसाइटी ऑफ इण्डिया, उ0प्र0। • पूर्व सदस्य, हिन्दी सलाहकार समिति, संचार विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली। |